रांची, अगस्त 22 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। धनबाद, जामताड़ा और पाकुड़ जिले के विभिन्न विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों के भौतिक निरीक्षण के दौरान मतदाताओं की ओर से भरे गए एन्यूमरेशन फॉर्म और प्रस्तुत दस्तावेज में विसंगतियां सामने आई हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने निरीक्षण में आई इन विसंगतियों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने ईआरओ-एईआरओ को प्रत्येक मामले की समुचित जांच कर नियमानुसार निष्पादन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि एक माता-पिता और उनके बेटा-बेटी से संबंधित मामलों की सुनवाई यथासंभव एक साथ की जाए, ताकि उनकी आयु, आपसी संबंध, नागरिकता संबंधी विवरण व प्रस्तुत दस्तावेज का समग्र रूप से मिलान किया जा सके। उनमें से किसी एक सदस्य की घोषणा या दस्तावेज में आयु संबंधी विसंगति मिलने की ...