Ranchi News: मतदाता सूची से हटाए गए नाम फिर से जोड़े जाएं : कांग्रेस
रांची, अक्टूबर 10 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ शनिवार को काला दिवस मनाया गया और कांग्रेस भवन से अल्बर्ट एक्का चौक तक विशाल विरोध मार्च निकाला। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन के दौरान केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाए गए। कांग्रेस पार्टी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची से कथित रूप से हटाए गए नामों को पुनः जोड़ने की मांग की। पार्टी ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि किसी भी पात्र मतदाता को मतदान के अधिकार से वंचित नहीं होने दिया जाएगा। प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.