रांची, अक्टूबर 16 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड, के. रवि कुमार ने कहा कि राज्य में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के तहत बीएलओ घर-घर जाकर यह सत्यापित कर रहे हैं कि संबंधित परिवार के सभी पात्र भारतीय नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं या नहीं। मतदाता अगर अपने पते पर उपस्थित नहीं पाए जा रहे तो उन्हें बीएलओ द्वारा विवरणों के सत्यापन एवं आवश्यक सुधार के लिए फोन के माध्यम से भी संपर्क किया जा रहा है। कुछ परिस्थितियों में अपरिचित मोबाइल नंबरों से कॉल आने के कारण मतदाता फोन रिसीव नहीं करते हैं। इससे आवश्यक संवाद स्थापित करने और मतदाता विवरणों के अद्यतन में कठिनाई होती है। के. रवि कुमार ने राज्य के सभी पात्र भारतीय नागरिकों से अपील की, कि वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने तथा नाम, पता सहित अन...