रांची, अगस्त 24 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने सोमवार को देवकमल अस्पताल, रांची पहुंचकर मां छिन्नमस्तिके सीमेंट एंड स्पंज आयरन कंपनी, बड़काकाना, रामगढ़ में हुए भीषण हादसे में घायल इलाजरत मजदूर का हालचाल जाना। उन्होंने घायल मजदूर के परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया तथा चिकित्सकों से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने कुछ दिन पूर्व श्रीराम पावर प्लांट, कुज्जू, रामगढ़ में हुए हादसे में घायल इलाजरत मरीजों के अलावा पार्टी के केंद्रीय सदस्य राजा खान के इलाजरत परिजनों से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस अवसर पर केंद्रीय प्रवक्ता ज्ञान सिन्हा, रामगढ़ जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी, अमित यादव सहित कई नेता एवं कार्यकर...