Ranchi News: मच्छर जनित रोगों के नियंत्रण पर अलर्ट रहें : स्वास्थ्य मंत्री
रांची, जुलाई 17 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने राज्य में लगातार हो रही वर्षा एवं उसके कारण मच्छरजनित और जलजनित रोगों के बढ़ते खतरे को देखते हुए पूरे स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। राज्य के सभी सिविल सर्जन, जिला सर्विलांस अधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मियों को 24x7 अलर्ट मोड में कार्य करने तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल राज्य स्वास्थ्य मुख्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। साथ ही जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) के सिविल सर्जन को मलेरिया नियंत्रण के सभी उपायों को युद्धस्तर पर लागू करने का निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा है कि मच्छर जनित रोगों की शीघ्र पहचान, त्वरित उपचार एवं मृत्यु की रोकथाम सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.