Ranchi News: मखमंदरो बाजार से एसयूवी चोरी
रांची, सितम्बर 1 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मखमंदरो बाजार से सोमवार को एक एसयूवी चोरी हो गई। नयाटोली सिमलिया निवासी वाहन मालिक लालू उरांव ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त को शाम करीब 3:30 बजे एसयूवी (जेएच 01 डीजी 8468) से मखमंदरो बाजार गए थे। गाड़ी को पेड़ के पास खड़ी कर बाजार चले गए। करीब एक घंटे बाद लौटे तो गाड़ी गायब थी। आसपास खोजबीन के बाद भी वाहन का पता नहीं चला। इसके बाद रातू थाना में शिकायत की गई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.