Ranchi News: मकान संख्या नहीं होने पर दावा अवधि में किया जाएगा निराकरण
रांची, अगस्त 8 -- Ranchi News: रांची, हिब्यू। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत पतों की वास्तविक स्थिति का सत्यापन करना जरूरी हो गया है। राज्य के कई शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बने नए मकानों को स्थानीय निकायों या पंचायतों द्वारा अब तक अलग मकान नंबर नहीं आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा, शहरों में बिल्डरों द्वारा बनाए गए अपार्टमेंट और फ्लैटों के पतों व क्रम संख्याओं में भी भिन्नताएं देखी गई हैं। इस कारण मतदाता सूची की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए इन पतों के भौतिक सत्यापन व मानकीकरण की प्रक्रिया की जा रही है। बताया गया कि मकान संख्या नहीं होने पर दावा-आपत्ति अवधि में ही निराकरण किया जाएगा। बताया गया कि इस प्रकार की परिस्थितियों की भारत निर्वाचन आयोग के स्तर से समीक्षा की गई है。
स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.