Ranchi News: मकान के लेनदेन को लेकर विवाद, तीन युवकों से पूछताछ
रांची, जुलाई 15 -- Ranchi News: कांके,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ब्रह्मचारी नगर में बुधवार को मकान की खरीद-बिक्री के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि मो. राज ने मो. वसीम और तौहीद आलम को अपने घर बुलाकर सब्जी काटने वाली छुरी दिखाकर धमकाया। घटना के बाद मो. वसीम और तौहीद आलम ने कांके थाना में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में पता चला कि उनके बीच मकान की खरीद-बिक्री से जुड़े रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी को बेल बॉन्ड पर छोड़ दिया। मामले की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.