रांची, सितम्बर 7 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। अजा एकादशी पर सोमवार को राजधानी के मंदिरों में पूजा-अर्चना और विशेष अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर आरती में भाग लिया और देश व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। अनुष्ठान के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया, वहीं देर रात तक मंदिरों में एकादशी जागरण एवं भजन-कीर्तन की गूंज बनी रही। रातू रोड स्थित श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर, बालाजी मंदिर में सुबह जगत नियंता के विश्वरूप दर्शन के साथ विशेष अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। भगवान का अभिषेक, दैनिक पूजन व भोग अर्पण के उपरांत नक्षत्र आरती, कुंभ आरती और कुंकुम आरती संपन्न हुई। मंदिर के अर्चकों द्वारा श्रुति, उपनिषद एवं देशिक स्तोत्र पाठ के साथ सर्वमंगल की प्रार्थना की गई। बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों...