Ranchi News: मंत्री दीपिका की बेटी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए सीएम, दी श्रद्धांजलि
रांची, अक्टूबर 5 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाडेय की बेटी युविका सिंह (तृषा सिंह) के श्राद्धकर्म में शामिल होकर विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। स्मार्ट सिटी, रांची स्थित मंत्री के आवास पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन पहुंची और युविका सिंह के द्वादशा कार्यक्रम व ब्रह्मभोज में शामिल हुए। दोनों ने युविका सिंह की चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की तथा परिजनों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से स्वर्गीय तृषा सिंह की आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। यह भी पढ़ें- तृषा के श्राद्ध में मंत्री दीपिका के आवास पहुंचे बन्ना-सुधा मुख्यमं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.