Ranchi News: मंईयां सम्मान राशि भेजी, दीवाली से पहले अक्तूबर की भी संभव
रांची, अक्टूबर 13 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। दुर्गा पूजा से पहले राज्य की लाखों महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सितंबर माह की किस्त मिल गई है। सरकार के निर्देश पर अधिकतर जिलों में प्रत्येक लाभुक के खाते में ढाई हजार रुपये भेजे जा चुके हैं। शेष जिलों में अगले एक-दो दिनों में भुगतान पूरा होने की उम्मीद है। वहीं, दीवाली से पहले अक्तूबर की राशि भी लाभुकों के खाते में आने की उम्मीद है। जिलों से मिले आंकड़ों के अनुसार रांची में 3.93 लाख व गुमला में 1.52 लाख महिलाओं को राशि मिल चुकी है। गिरिडीह में 4.56 लाख, जामताड़ा में 1.52 लाख व लातेहार में 1.29 लाख लाभुकों के खाते में पैसे गए हैं। चतरा में नौ अक्तूबर को भुगतान किया गया। धनबाद में 3.46 लाख के करीब लाभुकों को 86.59 करोड़ रुपये दिए गए। पाकुड़, कोडरमा, पलामू और रामग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.