Ranchi News: भोजपुरी देवी गीतों से भक्तिमय हुई शाम, कवियों ने बांधा समां
रांची, अक्टूबर 16 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड भोजपुरी विकास केंद्र की ओर से शारदीय नवरात्रि पर 'घर ही में माई के बुलाइब, कलशा बइठाइब' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें रांची, पटना, जमशेदपुर और चंडीगढ़ के भोजपुरी भाषी साहित्यकारों ने देवी गीतों, भजनों और आरती की प्रस्तुतियों से माहौल भक्तिमय बना दिया। निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता और पूनम वर्मा के संचालन में कार्यक्रम की शुरुआत वीणा पांडेय भारती की सरस्वती वंदना से हुई। निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव ने दुर्गा सप्तशती के महत्व पर चर्चा की। संस्था के सचिव बिनोद सिंह गहरवार ने सबको नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।हरेंद्र सिन्हा, माधवी उपाध्याय, पुष्पा पांडेय, डॉ उर्मिला सिन्हा, सविता गुप्ता, रिम्मी वर्मा, हिमकर श्याम और अर्पणा सिंह ने देवी गीत प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- Gangap...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.