Ranchi News: भूमि श्री महिला समिति का तीजोत्सव आज
रांची, सितम्बर 5 -- Ranchi News: रांची। भूमि श्री झारखंड महिला समिति की ओर से रविवार को बरियातू स्थित मंगलम बैंक्वेट हॉल में दोपहर 12 बजे से तीजोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति की सुषमा सिंह ने बताया कि दोपहर चार बजे तक चलने वाले इस उत्सव में पारंपरिक गीत, संगीत, नृत्य और मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं होंगी। कार्यक्रम के समापन पर सहभोज का आयोजन किया जाएगा और भाग लेने वाली सभी महिलाओं को उपहार भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.