Ranchi News: भूमि अधिग्रहण के बदले मुआवजा बढ़ाने की मांग
रांची, सितम्बर 2 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के हरिहरपुर जामटोली पंचायत में बुधवार को पूर्व मुखिया सुनील कच्छप की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों की बैठक हुई। ग्रामीणों ने बताया कि हरिहरपुर जामटोली, बैरटोली, खख्सीटोली, हरहंजी और हुंटार गांव की जमीन का राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 143एजी की परियोजना के लिए अधिग्रहण किया जाना है। ग्रामीणों ने भूमि अधिग्रहण के बदले वर्तमान दर के आधार पर मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग की। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के नाम सीओ बेड़ो को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि अधिग्रहित भूमि के बदले उचित और बढ़ी हुई मुआवजा राशि दी जाए। मौके पर हरिहरपुर जामटोली के ग्राम प्रधान राम प्रसाद लोहरा, हुंटार के ग्राम प्रधान अघनु मुंडा, मुखिया लक्ष्मी कोया समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.