रांची, अक्टूबर 4 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। भूमिहार ब्राह्मण ब्रह्मर्षि परिषद की ओर से रविवार को नीमटांड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत भगवान श्रीपरशुराम, महर्षि स्वामी सहजानंद सरस्वती एवं बिहार केसरी बाबू श्रीकृष्ण सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के साथ हुई। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष उमेश चंद्र शर्मा ने अतिथियों का अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। अध्यक्ष ने संस्था के गठन के उद्देश्य, मानवता की सेवा के क्रम को और आगे बढ़ाने व समाज के लोगों के बीच एकजुटता की जानकारी दी। कांके से महर्षि दयानंद सरस्वती समिति के अध्यक्ष विकास कुमार ने समाज को संगठित बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के समापन पर सहभोज हुआ। संयोजक रंजीत पांडे ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मिलन...