Ranchi News: भालू के हमले में बुजुर्ग महिला घायल, रिम्स रेफर
रांची, अक्टूबर 8 -- भालू के हमले में महिला घायल Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र के जरिया टेंगरिया गांव में गुरुवार अहले सुबह तालाब के समीप शौच के लिए गई 62 वर्षीय धरियो देवी, पति स्व. रंकु महतो पर भालू ने हमला कर दिया। घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। हमले में महिला की छाती और जांघ में गंभीर चोटें आई हैं। स्वजनों के अनुसार तालाब जाने वाले रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे भालू ने धरियो देवी पर अचानक हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और भालू को भगाया। इसके बाद स्वजन और ग्रामीण घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो ले गए। यहां डॉ. काजोल ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर बेड़ो वन विभाग के वनरक्षी सुभाष चंद्र प्रमाणिक, इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.