Ranchi News: भारी बारिश से राहे के दो मोहल्ले जलमग्न
रांची, अगस्त 18 -- Ranchi News: राहे, प्रतिनिधि। भारी बारिश से राहे प्रखंड के राहे गांव का धोबी मोहल्ला और ठाकुर मोहल्ला जलमग्न हो गया है। लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं। तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण गांव की हर गली में नहर का पानी बहने लगा, जो धीरे-धीरे घुटने से ऊपर पहुंच गया। नहर के पानी से 100 से अधिक परिवार सीधे प्रभावित हैं। पानी निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण काफी समय तक जलजमाव बना रहा। ग्रामीणों का कहना है कि मानसून की पहली बारिश छह जुलाई से ही दोनों मोहल्ले जलमग्न हैं। ग्रामीण भगवान भरोसे रह रहे हैं। नहर का पानी धोबी मोहल्ला होते हुए ठाकुर मोहल्ला और तेली मोहल्ला में जमा हो रहा है। जलजमाव के बाद ऊपर का पानी आगे बह रहा है। ग्रामीण दो महीने से इस समस्या से परेशान हैं。
एक दर्जन घर गिरने के कगार पर रविवार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.