Ranchi News: भारी बारिश में विद्यालय की बाउंड्री दीवार गिरी
रांची, सितम्बर 25 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। रातू लगातार हो रही भारी बारिश के कारण महारानी प्रेम मंजरी प्रो. बालिका उच्च विद्यालय की बाउंड्री दीवार का एक हिस्सा गिर गया। दीवार गिरने से विद्यालय परिसर की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। बताया गया कि बारिश के कारण जमीन गीली और कमजोर होने से दीवार अचानक धराशायी हो गई। संयोग से घटना के समय आसपास कोई छात्रा या अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.