रांची, सितम्बर 24 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। भारी बारिश के बीच इटकी के पारंपरिक इंद जतरा में लोग गुरुवार को ढोल-मांदर की थाप पर जमकर थिरके। करीब चार बजे सैकड़ों महिला-पुरुष आखड़ा के पास से नाचते-गाते इटकी बाजार स्थित जतरा स्थल पहुंचे। यहां जतरा स्थल की परिक्रमा कर मांदर की थाप पर नाच-गान किया। भारी बारिश के बावजूद देर शाम तक लोग नाचते-गाते और झूमते नजर आए। इससे पहले पाहन अशोक उरांव और पइनभारा श्रीनाथ उरांव ने जतरा खूंटा में सफेद मुर्गे की बलि देकर इष्टदेव सिंगबोंगा की पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की। वहीं, पूर्व जमींदार के वंशज लाल रामेश्वर नाथ शाहदेव ने गुलजार रोड स्थित स्थल पर बकरे की बलि देकर इंद टॉपर की पूजा-अर्चना की। इसके बाद मुर्गे के चूजे को बांस और कपड़े से बने इंद टॉपर में छोड़कर खड़ा किया गया।इंद जतरा में इटकी, मल्टी और ...