Ranchi News: भारथी कॉलेज में सावन महोत्सव व राखी प्रतियोगिता आयोजित
रांची, अगस्त 19 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बुधवार को सावन महोत्सव और राखी बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र कल्याण प्रभारी उपेंद्र उपाध्याय, आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ के समन्वयक मनोज कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम प्रभारी विवेक राज जायसवाल और कॉलेज के शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर की। राखी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पारंपरिक और पर्यावरण अनुकूल सामग्री से आकर्षक राखियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई। प्रीतीसुन कुल्लू प्रथम, नेहा लकड़ा और मुस्कान लकड़ा संयुक्त रूप से द्वितीय तथा संध्या लकड़ा और आशीष कुजुर संयुक्त रूप से तृतीय रहे। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- वैशाली महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने मेंहदी प्रतियोगिता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.