Ranchi News: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में शामिल हुए 600 विद्यार्थी
रांची, अक्टूबर 8 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। डीएवी विवेकानंद पब्लिक स्कूल बेड़ो में गुरुवार को गायत्री परिवार की ओर से भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के करीब 600 छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। परीक्षा का संचालन प्रखंड समन्वयक राजेश्वर सिंह की देखरेख में हुआ। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों की जानकारी देना भी जरूरी है। परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति से संबंधित पुस्तक उपलब्ध कराई गई थी। पुस्तक का अध्ययन करने के बाद विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इससे उन्हें भारतीय संस्कृति, परंपराओं और जीवन-मूल्यों को समझने का अवसर मिला। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कैलाश कुमार ने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में संस्कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.