Ranchi News: भारतीय शास्त्रीय संगीत व लोक कलाओं को बढ़ावा देने पर आरयू-स्पिक मैके में करार
रांची, अक्टूबर 26 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य और लोक कलाओं के संरक्षण और विद्यार्थियों के बीच सांस्कृतिक विरासत के प्रचार-प्रसार के लिए रांची विश्वविद्यालय और स्पिक मैके के झारखंड चैप्टर के बीच सोमवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। छात्र कला एवं संस्कृति निदेशालय की पहल पर हुए इस समझौते के तहत विश्वविद्यालय और उसके संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थियों को भारतीय कला और संस्कृति से जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कुलपति प्रो सरोज शर्मा की उपस्थिति में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ राजकुमार शर्मा और स्पिक मैके, झारखंड के क्षेत्रीय संयोजक डॉ राजीव रंजन ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। समझौते के तहत विद्यार्थियों को भारतीय शास्त्रीय संगीत, शास्त्रीय और लोक नृत्य, पारंपरिक कला और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.