Ranchi News: भाजपा संगठन मंत्री ने की दिउड़ी मंदिर में पूजा
रांची, अक्टूबर 15 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय ने गुरुवार को प्राचीन दिउड़ी मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और माता के चरणों में माथा टेका। उन्होंने झारखंड प्रदेश भाजपा की मजबूती और प्रदेशवासियों की सुख-शांति व समृद्धि के लिए माता से कामना की। दिउड़ी मंदिर पहुंचने पर तमाड़ के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह मुंडा, पाहन संजय मुंडा और जिला अध्यक्ष विनय कुमार महतो ने संगठन महामंत्री को आदिवासी गमछा और माता की चुनरी देकर सम्मानित किया। मौके पर भाजपा के कपिल महतो, विवेक गुप्ता, मुकेश मुंडा, परीक्षित मंडल, पंकज कुमार सिंह सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: दिउड़ी मंदिर के पाहान-पुजारी अं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.