रांची, अक्टूबर 10 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। जेएनयू के प्रोफेसर सह कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर छात्राओं के यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले को लेकर भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने घोषणा की है कि 12 अक्तूबर को झारखंड के सभी जिलों में कांग्रेस कार्यालयों के पास भाजपा महिला मोर्चा द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर महिला सुरक्षा के सवाल पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपी सांसद के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा का आंदोलन अलग-अलग स्वरूपों में जारी रहेगा। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता इस प्रदर्शन के माध्यम से महिला सम्मान, सुरक्षा और राजनीतिक जवाबदेही का मुद्दा उठाएंगी। यह भी पढ़ें- Ranchi Ne...