Ranchi News: भाजपा महिलाओं की सुरक्षा का हिसाब दें : आलोक दूबे
रांची, अक्टूबर 25 -- Ranchi News: रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने भाजपा के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि झारखंड की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले भाजपा नेताओं को पहले अपने राजनीतिक सहयोगियों के शासन वाले राज्यों में महिलाओं की सुरक्षा और अपराध की स्थिति पर जवाब देना चाहिए। अपराध जैसे गंभीर विषय पर राजनीति करने के बजाय भाजपा को तथ्यों और आंकड़ों के आधार पर जनता के सामने अपना पक्ष रखना चाहिए। भाजपा के नेता झारखंड को बदनाम करने के लिए बयानबाजी करने से पहले राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट का अध्ययन करें। महिलाओं के खिलाफ अपराध किसी एक राज्य या राजनीतिक दल तक सीमित नहीं है, लेकिन जब भाजपा के नेता दूसरे राज्यों की घटनाओं पर राजनीतिक बयान देते हैं, तो उन्हें उन राज्यों की जवाबदेही से भी पीछे नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.