रांची, जुलाई 29 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी रातू पश्चिमी और पूर्वी मंडल के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में जाकर पुजारियों और गुरुजनों को सम्मानित किया। पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार साहू और पूर्वी मंडल अध्यक्ष अमित गोप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने देवी मंडप, जगन्नाथ मंदिर, काली मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, हुरहुरी शिव मंदिर, कुंबाटोली शिव मंदिर, पाली नर्मदेश्वर मंदिर और मलमाडू के पुरोहितों को अंगवस्त्र और पुष्प भेंट किए। इसी क्रम में रातू काठीटांड़ स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के गुरुजनों को भी सम्मानित किया गया। वहीं पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अमित गोप ने सिमलिया, पिर्रा, बाजपुर, बिजुलिया और चापाटोली सहित कई मंदिरों के पुजारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित कि...