रांची, सितम्बर 2 -- Ranchi News: सोनाहातू, प्रतिनिधि। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर बुधवार को प्रखंड के भाजपा बारेंदा मंडल के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक टांगटांग में हुई। बैठक में संगठन विस्तार और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई। बारेंदा मंडल के प्रवासी प्रभारी दिलेश्वर कोईरी ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार और बूथों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुभाष चंद्र महतो ने की। मौके पर महामंत्री संतोष मिस्त्री, सुनील कुमार साहू, अर्जुन महतो, पीयूष महतो, प्रह्लाद महतो, प्रभु महतो और मगध महतो समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...