Ranchi News: भाजपा बताए हर साल दो करोड़ रोजगार का वादा का क्या हुआ : विनोद पांडेय
रांची, अक्टूबर 22 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद पांडेय ने मुख्यमंत्री सारथी योजना को लेकर भाजपा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि युवाओं के रोजगार पर सवाल उठाने वाली भाजपा पहले केंद्र की मोदी सरकार से जवाब मांगे। हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ? केंद्र सरकार बताए कि अब तक कितने युवाओं को स्थायी रोजगार मिला है। देश के विभिन्न हिस्सों में युवा रोजगार और भर्ती से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन भाजपा को युवाओं की चिंता से ज्यादा राजनीतिक बयानबाजी की फिक्र है। महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: मुख्यमंत्री सारथी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.