Ranchi News: भाजपा ने बूथ सशक्तिकरण पर दिया विशेष जोर
रांची, अगस्त 2 -- Ranchi News: सोनाहातू, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी सोनाहातू मंडल की मासिक बैठक रविवार को सोनाहातू में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बूथ सशक्तिकरण अभियान पर विशेष जोर देते हुए शक्ति केंद्रों के संयोजकों, सहसंयोजकों और प्रभारियों के साथ बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मंडल प्रभारी भास्कर मुखर्जी ने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की पहचान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन के लिए काम करने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलेश्वर कोइरी, मंडल अध्यक्ष खगेश कुमार महतो, शंकर भगत, उमेश कुमार महतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.