Ranchi News: भाजपा ने निशा भगत की मौत की सीबीआई जांच की मांग की
रांची, नवम्बर 7 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। आदिवासी समाज की युवा नेत्री निशा भगत की असामयिक मृत्यु के विरोध में शनिवार को भाजपा मंडल बेड़ो के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच कराने और दोषियों के खिलाफ शीघ्र कठोर कार्रवाई की मांग की। भाजपा नेताओं ने कहा कि निशा भगत की मौत के मामले में सच्चाई सामने आनी चाहिए और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने सरकार और प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा पूरे झारखंड में सड़क पर उतरकर चरणबद्ध आंदोलन करेगी। यह भी पढ़ें- Ranchi News: निशा भगत की मौत के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन मौके पर पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष राजीव रंजन अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.