Ranchi News: भाजपा ने छह सूत्री मांगों का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा
रांची, अगस्त 1 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी बेड़ो मंडल ने शनिवार को मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह की अध्यक्षता और मंडल प्रभारी विंध्याचल महतो के मार्गदर्शन में प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम छह सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वर्ष 2019 के बाद हुई जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल सहित सभी भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच, फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने तथा परीक्षा लीक और भर्ती अनियमितताओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की गई। ज्ञापन में 14वीं जेपीएससी गड़बड़ी मामले में तत्कालीन अध्यक्ष और अन्य संबंधित अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी, जेपीएससी के तीनों सदस्यों की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी तथा उत्पाद सिपाही दौड़ परीक्षा में मृत अभ्यर्थियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.