रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड भाजपा सोशल मीडिया के जरिए सरकार को लेकर ज्यादा हमलावर होगी। बीते दिनों प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी के सोशल मीडिया को सशक्त करने व रोजाना कम से कम 20 पोस्ट करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद भाजपा झारखंड प्रदेश के आईटी प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार करते हुए नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई है। प्रदेश संयोजक कर्नल बीके सिंह के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से आईटी प्रकोष्ठ के दो प्रदेश सह-संयोजकों एवं चार सदस्यों का मनोनयन किया गया है। शिवम कुमार एवं नागेश्वर महतो को प्रदेश सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, शशांक दूबे, अमन कुमार, विकास कुमार मिश्रा एवं शिव शंकर भगत को प्रदेश सदस्य मनोनीत किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...