Ranchi News: भाजपा ने अभियान सफल करने की बनाई रणनीति
रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत दो नवंबर को रांची में आयोजित कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बुधवार को दुआरसिनी मोड़ में रड़गांव मंडल की बैठक हुई। बैठक मंडल प्रभारी दिलीप सेठ और बैठक प्रभारी राजेश उरांव की देखरेख में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ने की। इस दौरान कार्यक्रम की सफलता को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई। कार्यकर्ताओं को शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। साथ ही कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। मौके पर मंडल पदाधिकारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.