Ranchi News: भाजपा नेता ने श्राद्धकर्म के लिए दी मदद
रांची, जुलाई 11 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार ने प्रखंड के राजाडेरा गांव निवासी स्व. लखीचरण सिंह घटवार के श्राद्धकर्म के लिए सूखा राशन और नकद राशि देकर परिवार की मदद की। शनिवार को वह गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों को सहयोग सामग्री सौंपी। बताया गया कि कुछ दिन पहले गंभीर बीमारी से लखीचरण सिंह घटवार का निधन हो गया था। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण श्राद्धकर्म में कठिनाई हो रही थी। मौके पर सोनू महतो, मृतक की पत्नी जीतन देवी, पुत्र सुमित सिंह, बुधराम बेदिया, सरयू सिंह, पवन सिंह और नंदलाल महतो मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.