रांची, अगस्त 25 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। भाजपा सिल्ली मंडल के नागेडीह शक्ति केंद्र में बूथ सत्यापन को लेकर आवश्यक बैठक मंडल अध्यक्ष अंबुज रजक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने और आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मंडल प्रवासी प्रभारी जैलेंद्र कुमार, प्रभारी अलख नाथ महतो, शक्ति केंद्र प्रभारी श्यामसुंदर महतो, ग्राम प्रधान सोमरा बेदिया, दिलीप बेदिया, राकेश कुमार, सुंदर गोपाल माझी सहित शक्ति केंद्र के संयोजक व सह-संयोजक मौजूद रहे। जैलेंद्र कुमार ने बूथ गठन को मजबूत बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर महीने के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनने और भाजपा के छह प्रमुख वार्षिक कार्यक्रमों का बूथ स्तर पर आयोजन करने पर जोर...