Ranchi News: भाजपा की बैठक में अभियान की तैयारी पर चर्चा
रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: राहे, प्रतिनिधि। लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत 2 नवंबर को रांची में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी को लेकर गुरुवार को राहे भाजपा कार्यालय में मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। मंडल प्रभारी सत्यजीत सिंह और मंडल अध्यक्ष मेघनाथ महतो की उपस्थिति में कार्यक्रम की सफलता के लिए विस्तृत योजना तैयार की गई। निर्णय लिया गया कि मंडल के सभी शक्ति केंद्रों और बूथ स्तर के कार्यकर्ता अभियान के उद्देश्य की जानकारी लोगों को देंगे। साथ ही लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और अराजकता के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। बैठक में आम लोगों, युवाओं, महिलाओं और बुद्धिजीवियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा की तैयारी में जुटी भाजपा मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.