Ranchi News: भाजपा का जामताड़ा धरना पूरी तरह फ्लॉप : डॉ. इरफान
रांची, जुलाई 31 -- Ranchi News: रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा द्वारा जामताड़ा में आयोजित धरने को पूरी तरह विफल बताते हुए कहा कि कार्यक्रम में अपेक्षित जनसमर्थन नहीं मिला, जिससे स्पष्ट है कि जनता ने भाजपा की राजनीति को नकार दिया है। जामताड़ा की जनता विकास, जनसेवा और सकारात्मक राजनीति के साथ खड़ी है। उन्होंने भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी को वरिष्ठ एवं सम्मानित आदिवासी नेता बताते हुए कहा कि उन्हें अपने राजनीतिक भविष्य पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मरांडी को आदिवासी समाज के हितों, जल-जंगल-जमीन और उनकी सांस्कृतिक परंपराओं की रक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि आदिवासी समाज भाजपा की नीतियों के साथ नहीं है, जिसका असर जामताड़ा के धरना कार्यक्रम में भी देखने को मिला。 यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.