रांची, सितम्बर 25 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली के भाजपा मंडल कार्यालय में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस दौरान भाजपा सिल्ली मंडल अध्यक्ष अम्बुज रजक, हरिहर महतो समेत कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर भेंगराज प्रसाद, कृष्णा रविदास, दिनेश महतो समेत कार्यकर्ता मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Pakur News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई यह भी पढ़ें- जयंती पर याद किए गए दीन दयाल उपाध्याय यह भी पढ़ें- दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर लिया अंत्योदय के मार्ग पर चलने का संकल्प

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...