रांची, नवम्बर 9 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। शहर में मंगलवार को भाई-बहन के रिश्ते का पर्व भैया दूज मनाया जाएगा। भाई दूज पर उपवास कर बहनें अपने भाईयों के दीर्घायु होने की कामना करेंगी। इस मौके पर गोधन कूटा जाएगा। गोबर एवं उपलों से तैयार गोधन पर ईंट रखकर बहनें मूसल से वार करेंगी एवं अपने भाईयों के लिए मंगल कामना करेंगी। गोधन कूटने के बाद समूह में इकट्ठी बहनें अपनी जीभ पर रेंगनी का कांटा चूभा कर भाईयों के दुख-तकलीफ का हरण करने की मंगल कामना करेंगी। इसके बाद पारम्परिक गीत गाए जाएंगे। गोधन के बाद बहनें भाईयों को सिद्ध किए गए चने के पांच दाने बिना चबाए निगलने के लिए देंगी एवं मिठाई भेंट करेंगी। यह भी पढ़ें- भाई दूज की पूजा कैसे करें, पढ़ें घर पर भाई दूज पूजा की विधि और मंत्रभाई दूज के पारंपरिक रीति-रिवाज मान्यता के अनुसार इस दिन भाई ...