रांची, अगस्त 26 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के बिल्टी गांव में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आस्था और उल्लास का माहौल रहा। मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह से काफिलों के रूप में मस्जिद पहुंचे। प्रखंड उप प्रमुख सह मंत्री प्रतिनिधि मुदस्सिर हक की देखरेख में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में सैकड़ों लोगों ने हाथों में परचम लेकर हिस्सा लिया। रास्ते भर नातिया कलाम पढ़े गए और मेरे नबी की शान, बच्चा-बच्चा है कुर्बान जैसे नारे लगाए गए। जगह-जगह जुलूस पर फूल बरसाए गए और मिठाइयां बांटी गईं। जुलूस मस्जिद पहुंचकर संपन्न हुआ, जहां उलमा ने पैगंबर-ए-इस्लाम की सीरत और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- Auraiya News: अछल्दा में शान से निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी मुदस्सिर हक ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी आपसी भाईचारे...