रांची, सितम्बर 10 -- Ranchi News: ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। आजसू की ओर से आगामी 18 सितंबर को बुढ़मू प्रखंड के भांट बोडया मैदान में विधानसभा स्तरीय करम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसकी सफलता को लेकर गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक कौशल किशोर साहू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कार्यक्रम की सफलता के लिए संचालन समिति का गठन किया गया। इसमें रामकृष्ण महतो को अध्यक्ष, हीरालाल महतो को सचिव और संजय पाहन को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं लाल अमन शाहदेव, पूर्व जिप उपाध्यक्ष पार्वती देवी, प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, रूपलाल महतो, जनार्दन साहू और बलराम महतो को समिति में संरक्षक चुना गया। कार्यक्रम में नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: करम महोत्सव 18 को, टाइगर जयराम महतो होंगे मुख्य अतिथि बैठक में उमाशंकर महतो, अज...