रांची, जुलाई 7 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र में घूम रही एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को पुलिस ने सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार चंद्रमणि उरांव, पिता पुणे उरांव, ग्राम कुढ़ी पाट, बड़वातोली, थाना घाघरा, जिला गुमला की रहने वाली है। वह 4 जुलाई 2026 को घर से बकरी चराने निकली थी, जिसके बाद भटककर बेड़ो पहुंच गई थी। थाना प्रभारी कफील अहमद ने बताया कि महिला को सुरक्षार्थ थाना में रखा गया था। सोमवार को महिला के भाई रमेश उरांव थाना पहुंचे। आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद महिला को उनके भाई के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस की पहल की सराहना करते हुए आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...