रांची, अगस्त 16 -- Ranchi News: फोटो है- रांची,संवाददाता।भगवान महावीर अस्पताल व रीसर्च सेंटर में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। संस्थान के अध्यक्ष संतोष जैन ने परिसर में झंडोत्तोलन किया। संतोष ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की संस्था की ओर से समाज कल्याण के लिए कई कदम उठाए जाते हैं। अस्पताल में जरूरतमंद लोगों की ईलाज में आर्थिक मदद की जाती है। साथ ही नि:शुल्क नेत्र जांच व मोतियाबिंद चिकित्सा की जाती है। अस्पातल की ओर से पिछले चार साल में चार हजार से अधिक लोगों की नि:शुल्क मोतियाबिंद सर्जरी की गई है। कार्यक्रम में पंकज सेठी, किरण जैन, पूरणमल जैन, गोविंद सरावगी, डॉ वीके जैन, आबिद तौकीर, विकास जैन, अमित जैन, जितेंद्र जैन, रोहित जैन, पौरुष जैन, डॉ आलोक कुमार, रंजना जैन, हरीश दोषी, पदमचंद जैन, कमल विनायकिया व अन्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Ad...