Ranchi News: भगवान की आराधना और मेले की भव्यता ने लोगों को लुभाया
रांची, जुलाई 21 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। जगन्नाथपुर मेले के छठे दिन मंगलवार को भी यहां श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। पूर्व की तरह सुबह से ही मौसीबाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। सुबह से ही श्रद्धालुगण भगवान जगन्नाथ स्वामी समेत अन्य विग्रहों की पूजा-अर्चना में लीन रहे। इस दौरान फलों के अलावा मालपुए का भोग लगाया। इस बीच जय जगन्नाथ स्वामी के जयघोष से पूरा मौसीबाड़ी मंदिर का प्रांगण गुंजायमान रहा। इस दौरान महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान के दर्शन किए और बाद में प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, मेला परिसर में सुबह 8 बजे के बाद यहां दूरदराज से आने वाले भक्तों की भीड़ बढ़ने लगी। पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने मेले का भी लुत्फ उठाया। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें लोगों ने अलग-अलग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.