रांची, सितम्बर 1 -- Ranchi News: खूँटी, प्रतिनिधि। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, भगत सिंह चौक, खूँटी की बैठक सोमवार को राजस्थान भवन में संरक्षक परिमल चंद्र घोष की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को भंग कर वर्ष 2026 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। समिति के सदस्यों ने इस वर्ष दुर्गा पूजा को भव्य एवं आकर्षक ढंग से आयोजित करने का संकल्प लिया। नई कार्यकारिणी में रूपेश जायसवाल को अध्यक्ष, शैलेंद्र मांझी को कार्यकारी अध्यक्ष, अमित जायसवाल को सचिव, पंकज लाल को सह सचिव तथा रोहित जैन को कोषाध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अमित जैन, गौतम धान, अरविंद मिश्रा, हिमांशु चौधरी, दिलीप कुमार गुप्ता, भोला गुप्ता, रवि प्रकाश और मोनी जैन को दी गई। महामंत्री संजय गुप्ता एवं सुयश सुमन बनाए गए, जबकि मंत्री के रूप में आकाश...