Ranchi News: भक्तों ने मां दुर्गा से किया अगले वर्ष आने का मनुहार
रांची, अक्टूबर 21 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। श्री दुर्गा पूजा समिति, कांके रोड, गोंदा टाउन के प्रांगण में बुधवार को मां दुर्गा की विदाई से पूर्व महिलाओं ने सिंदूर खेला की पारंपरिक रस्म निभाई। इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर अपने और अपने सुहाग की सुख-समृद्धि व दीर्घायु की कामना की। इसके बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर मां को भावभीनी विदाई दी। इस पारंपरिक आयोजन से पूजा पंडाल का पूरा परिसर सुहागिन महिलाओं की उपस्थिति से गुलजार रहा। महिलाओं ने मां दुर्गा से अगले वर्ष फिर आने का मऩुहार करते हुए और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इस आयोजन में आशा देवी, मधु, सीमा बेरा, संपदा मीणा, सुनीता तिर्की, प्रियंका, रेणुका गोराई, नेहा, अनीता और रूबी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- Ra...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.