रांची, जुलाई 9 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। सार्वजनिक दुर्गा मंदिर (देवी गुड़ी) में मां काली और भगवान बजरंगबली की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत बुधवार की शाम भक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रही। भजन, नृत्य और संगीतमय प्रस्तुतियों ने ऐसा माहौल बनाया कि देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया और पूरा मंदिर परिसर जयकारों से गूंजता रहा। महोत्सव के दूसरे दिन रिदम एंड सोल की सांस्कृतिक टीम ने आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। धनबाद की प्रसिद्ध भजन गायिका बॉबी और जमशेदपुर के गायक जसवीर सिंह ने अपनी मधुर आवाज में एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ऐ गणेश की मम्मी... , कंगना पधारो श्री गणेश... और राम आएंगे... जैसे लोकप्रिय भजनों पर श्रद्धालु ...