रांची, जुलाई 17 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। जगन्नाथपुर रथ मेले के दूसरे दिन मौसीबाड़ी में महाप्रभु के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। सुबह 5 बजे से मंदिर में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा की पूजा-अर्चना के लिए मौसीबाड़ी मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा। भक्त भगवान के दर्शन और महाप्रसाद पाकर निहाल हो गए। शुक्रवार को भक्तों की पूजा मंदिर में प्रभु की दैनिक पूजा के बाद आरंभ हुई। यह भी पढ़ें- Bokaro News: मौसीबाड़ी में आठ दिनों तक रहेंगे भगवान जगन्नाथभक्तों की पूजा मौसीबाड़ी मंदिर के प्रांगण में महिला और पुरुष भक्तों ने प्रभु के पूजन के लिए कतार में खड़े होकर उनकी पूजा और दर्शन किया। पुजारियों ने सभी भक्तों की पूजा संपन्न करायी। इस दौरान मंदिर परिसर में यहां आने वाले अधिकांश भक्तों ने प्रभु का दर्शन क...