Ranchi News: भक्ति के बिना जीवन का कल्याण संभव नहीं: स्वामी आशुतोष
रांची, अक्टूबर 24 -- Ranchi News: रांची। हनुमाननगर कमड़े स्थित महर्षि मेंहीं कल्याण केंद्र परिसर में आयोजित संतमत सत्संग में स्वामी आशुतोष ने कहा कि ईश्वर की भक्ति और सत्संग के बिना मानव जीवन का कल्याण व सुखमय भविष्य संभव नहीं है। सत्संग में जवाहर बाबा, स्वामी रामेश्वरानंद बाबा और बालकृष्ण बाबा ने भी ईश्वर स्मरण, मोक्ष मार्ग व ज्ञान पर विचार व्यक्त किए। केंद्र सचिव सच्चिदानंद ने बताया कि कई राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। रविवार को भी दो सत्रों में सत्संग आयोजित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.