रांची, अगस्त 26 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। बोडेया स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन का बुधवार को भक्तिमय माहौल में समापन हुआ। हरिकीर्तन के दौरान पूरा गांव हरे राम, हरे कृष्ण के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ कीर्तन में भाग लिया और भगवान का स्मरण कर सुख-शांति की कामना की। समापन के मौके पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भजन-कीर्तन में हिस्सा लेकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। आयोजकों ने बताया कि क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना को लेकर अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया था। समिति के सभी सदस्यों ने आयोजन में सहयोग किया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: आम्रेश्वर धाम में 48 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू, भक्तिमय हुआ माहौल हरिकीर्तन के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वित...